Skip to main content

meditation se fayde or kuch sujav मैडिटेशन से फायदे और इसके लिए कुछ सुझाव

 meditation se fayde or kuch sujav

मैडिटेशन के फायदे 

आजकल के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई किसी ना किसी तनाव से जूझ रहा है। वह हमेशा अपनी इच्छाओ को पूरा करने में लगा है और अपनी इच्छाओ को पुरी करना ही असली जिंदगी समझने लगा है ,लेकिन वो ये नहीं जानता की वो एक इच्छा को पूरी करता है उससे पहले एक नयी इच्छा और जुड़ जाती है और वो उसे पूरी करने में लग जाता है। में ये नहीं बोल रहा की इच्छाओ को पूरी मत करो लेकिन इच्छाओ के साथ में अपने स्वास्थय का भी ध्यान देना जरुरी होता है। 

इसलिए इस भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव  और चिंता को दूर करने के लिए ध्यान या मैडिटेशन ही एक बहुत अच्छा रास्ता है जिससे  आप अपने मन और विचारो को सही मार्ग में ले जा सकते है। इससे हम अपने अंदर छिपीं नकारात्मक प्रभावों को भी ख़त्म कर सकते है। 

मैडिटेशन के लिए कुछ सुझाव :

मैडिटेशन  करने से  पहले हमें कुछ बातो का ध्यान अवश्य रखना चाहिए ताकि हमें इससे बेहतर परिणाम मिल सके। इसके लिए हमें इन कुछ बातो का ध्यान रखना चाहिए जैसे -

(१)सबसे पहले हमें ये जानना चाहिए की हमें किस समय मैडिटेशन करे ताकि हमें ज्यादा उससे फायदा हो। मेडिटशन का कोई समय नहीं होता हम इसे कभी भी कर सकते है। लेकिन प्रातकाल के समय मैडिटेशन करना सबसे अच्छा माना जाता है क्युकी इस समय शुद्ध हवा का प्रवाह होता है और हमें इस समय मन को एकाग्र करने में काफी मदद मिलती है। 

(२) दूसरी बात हमें इसके लिए जगह चुनना ,तो मेरे हिसाब से एक शांत जगह का चयन करना चाहिए ताकि मन इधर उधर की चीजों में जाकर मैडिटेशन में लगा रहे। 
(३) हमें मैडिटेशन के समय पीठ को सीधा करके बैठे और हमें जैसा उस ध्यान करने का तरीका हो उसे उस तरह ही करे ,अपने मन से कोई दूसरी अवस्था ना बनाये। 
(४) मेडिटेशन के दौरान गहरी और लंबी सांस ले
(५) मेडिटेशन करने से ठीक पहले और बाद में खाना ना खाए ना ही खाली पेट मेडिटेशन करे।मेडिटेशन हमेशा कुछ खाने के ३०-६० मिनट बाद ही करे।

(६) मेडिटेशन करते समय चेहरे पर हल्की स्माइल रखे ताकि सकारात्मक विचार बने रहे।


मेडिटेशन करने के फायदे:

(१) मेडिटेशन करने से मन शांत रहता है।
(२) इससे हमारी एकाग्रता बढ़ती है 
(३)मेडिटेशन करने से हमारे अंदर धेर्य रखने की क्षमता में वृद्धि होती है।
(४)मेडिटेशन से हमारे शरीर को काफी मदद मिलती है जिससे शरीर बीमारियों से बचता है।
(५) मेडिटेशन से हमारे अंदर ऊर्जा का संचार बड़ता है।और इससे हमारे चेहरे पर हमेशा खुशी झलकती है।
(६) मेडिटेशन से हम हमारी इन्द्रियों पर काबू कर सकते है जिससे हम हमारे शरीर को हर तरह से फिट और सय्यामी बना सके।
(७) मेडिटेशन से  नींद ना आना ,सिरदर्द रहना जेसे मानसिक बीमारियों को भी दूर करती है।
(८)मेडिटेशन से हमारा शरीर शारीरिक ओर मानसिक दोनों तरह से मजबूत बनता है।
(९ ) मैडिटेशन करने से गुस्से पर कण्ट्रोल किया जा सकता है। 
(१० )मैडिटेशन हमारे भूलने की समस्या को दूर करता है और आपकी याददाशत को मजबूत करता है। 
(११ ) मैडिटेशन करने से व्यक्ति का स्वाभाव दयालु बनता है। 
(१२ ) मैडिटेशन से नींद न आने की समस्या भी दूर हो जाती है। 
(१३ ) ब्लड प्रेशर वाले व्यक्तियों को मैडिटेशन करने से काफी आराम मिलता है। 
(१४)बुरी  आदतों को  छोड़ने में मैडिटेशन काफी आराम आराम मिलता है। 
(१५) स्वजागरूकता और भावनात्मक स्वस्थ्य को बढ़ाता है। 

धन्यवाद्  अगर आपको  पोस्ट अच्छा लगा हो तो कमेंट करके जरूर बताये। 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

गले में खराश,कारण,लक्षण,उपचार (sore throat )

गले में खराश अक्सर मौसम के बदलने से होता है,जो अक्सर कुछ दिनों में अपने आप ख़त्म हो जाती है। अगर आपको गले में खराश के साथ सर्दी बुखार और साँस लेने में तकलीफ हो तो आप तुरंत आपको कोरोना का टेस्ट करवा लेना चाहिए ,क्युकी इस कोरोना के माहौल में हमें सतर्क रहना भी जरुरी है।  अगर आप को ये लक्षण नहीं है और सिर्फ आम गले की खरश है तो आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं है आप इन्हे  कुछ घरेलु नुस्खों की मदद से भी ठीक कर सकते है। गले की खराश  गले की खराश (sore throat) क्या है ? गले में खराश के लक्षण : गले में खराश  के कारण गले में खराश होने पर करे ये उपाय गले की खराश (sore throat) क्या है ? जब हमें हमारे गले में कुछ खाते समय ,पानी पिते समय होने वाले दर्द या खासी के साथ गले में  अजीब सा लगने को ही हम गले की खराश कहते है।  गले का खराश आमतौर पर गर्म पानी से गरारे करने से या गर्म पानी  से खतम की जा सकती है। लेकिन बहुत से लोगो को ये करने के बाद भी दर्द बना  रहता है ,ऐसे में हम कुछ घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल करके हम इससे बिलकुल आराम पा सकते है।  style="text-align: le...

कब्ज (constipation )

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे कब्ज के बारे में, ये एक बहुत ही बड़ी समस्या बन सकती है अगर इसका सही से इलाज नहीं किया जाएगा। कब्ज या कब्ज मतलब मल का शरीर से निकलने में परेशानी या रुक रुक कर आना। इसको हम अच्छे से समझेंगे।    sore throat ke liye yaha click kare gale me kharash ke liye yaha click kare कब्ज (constipation) क्या है: कब्ज आंतो के परिवर्तन की वह स्तिथि जिसमें शरीर से मल का त्याग सामान्य से कम हो जाता है। कब्ज के समय हम जो भी भोजन करते हैं उसकी पाचन सही से नहीं हो पाता है और इस कारण से मल को त्यागने में समस्या उत्पन्न होती है।] कब्ज या कब्ज के समय मल कड़ा हो जाता है जिस कारण से इसे त्यागने में बहुत ताकत या जोर लगाना पड़ता है। ऐसा करने से हमारे पेट में दर्द होता है और कब्ज के समय हमें उलटी या जी मचलाने लगता है।  आयुर्वेद के अनुसार, शरीर का संतुलन  वात, पित्त, कफ  दोषों पर निर्भर करता है। इनमें हुई असंतुलन के कारण शरीर रोगों से घिर जाता है। खान-पान और जीवनशैली में लापरवाही के कारण जब जठराग्नि मन्द हो जाती है, और आहार सही समय पर ठीक प्रकार से नहीं पचता है। ...

जैतून के तेल के फायदे Benefits of olive oil

olive oil जैतून के बारे में :  exam preparation ke liye study notes  जैतून को अंग्रेजी में ओलिव आयल के नाम से जाना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम ओलियो एउरोपाइआ (olea europea) इसका वृक्ष दो प्रकार का होता है एक तो जंगली कांटेदार और दूसरा बिना कांटेदार होता है। नाइट्रोजन की खाद इसके लिए बहुत उपयोगी है। जैतून का आयल बहुत सी बीमारियों को सही करने में मददगार है। इसमें प्रचुर मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है। ये विटामिन इ ,विटामिन के आयरन ,ओमेगा ३ ,एंटीऑक्सीडेंट,फैटी एसिड,मिनरल्स  और कई अनेक गुणों से भरपूर होता है। जैतून का तेल इसके बीजो से निकला जाता है।  जैतून आयल के प्रकार : प्योर जैतून आयल या प्यारे ओलिव आयल  लेमपेंट ओलिव आयल  वर्जिन ओलिव आयल  एक्स्ट्रा वर्जिन  ओलिव आयल  sugar se hone vali bimariya जैतून आयल के फायदे या घरेलु नुस्खे : कैंसर में : ओलिव आयल में कुछ ऐसे तत्व होते है जो कैंसर की डेड सेल को नष्ट करने में काफी मदद करता है ,इसका सेवन करना कैंसर  से हमें बचाता है। ओलिव आयल का आप खाने में सेवन क...