Skip to main content

आंवला के चमत्कारी फायदे uses of aavala

आंवले के चमत्कारी गुण और इसके फायदे

आंवले के फायदे



हैलो दोस्तो आज में लाया हूं आपके लिए एक ओर ओषधीय पोधा जो आपके लिए काफी फायदेमंद होगा ।आवले के बारे में तो क्या बताना हर व्यक्ति इससे वाकिफ होता है।
आवले को आयुर्वेद में अमृतफल भी कहा जाता है क्युकी ये बहुत सी बीमारियों को खत्म करने में मदद करता है।
शीत ऋतु में आंवले के फल का बहुत अधिक महत्व है।ये भारतीय आयुर्वेद का मूलाधार माना जाता है ,इसका सेवन ठंड के समय पर करना काफी फायदेमंद होता है।यह एशिया के अलावा यूरोप और अफ्रीका में भी पाया जाता है ।ये १५ से २० फीट ऊंचा होता है।ये एक फलदार वृक्ष है।
आंवला विटामिन सी का बहुत अधिक देने वाला स्रोत है।आवंला में अत्यधिक मात्रा में विटामिन,मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते है को आंवला को बहुत ही अधिक ओषधीय गुणों वाला पोधा बना देते है।आंवला को हम बहुत तरह से इस्तेमाल करते है आंवला को सीधा खाने के रूप में या आवले के अचार में ,आवले का चूर्ण,आवले का जूस आदि में हम इसका इस्तेमाल करते है।
चरक संहिता में आयु बढ़ाने, बुखार कम करने, खांसी ठीक करने और कुष्ठ रोग का नाश करने वाली औषधि के लिए अमला का उल्लेख मिलता है। इसी तरह सुश्रुत संहिता में आंवला के औषधीय गुणों के बारे में बताया गया है।

आंवले के फायदे:

(१)आंवले का रस पीने से पेट की समस्या खत्म हो जाती है।एसिडिटी होने पर आंवले का पाउडर चीनी के साथ मिला कर खाने से एसीडिटी खत्म हो जाती है।आप आवले को चूर्ण के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है।

(२)शरीर में हीमग्लोबिन की कमी होने पर भी आवले का इस्तेमाल करना चाहिए ।ये शरीर में आरबीसी की मात्रा को बढ़ाता है और शरीर में खून की कमी को दूर करता है।

(३)दांतों में दर्द और कैविटी होने पर आंवले के रस में थोड़ा सा कपूर मिला कर मसूड़ों पर लगाने से आराम मिलता है।

(४) आंखो की रोशनी को भी बढ़ाता है ।आंखो की समस्या होने पर आप आवले का सेवन जरूर करे इससे आपके आंखो में काफी फायदा होगा ।इसमें विटामिन सी की अत्यधिक मात्रा होने से ये हमारी आंखो के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

(५)बालों को काला, घना और चमकदार बनाने के लिए आंवले का प्रयोग होता है, इसके पाउडर से बाल धोने या फिर इसका सेवन करने से बालों की समस्याओं से निजात मिलती है।

(६)इसका पेस्ट बना कर लगाने से चेहरा भी साफ होता है और चेहरे की झुर्रियां और दाग धब्बे दूर हो जाते है ।


(७)हिचकी तथा उल्टी होने की पर आंवले के रस को मिश्री के साथ दिन में दो-तीन बार सेवन करने से काफी राहत मिलेगी।


(८)आवले के रस को कटे हुए अदरक के साथ शहद को मिलाकर खाने से गले कि खराश दूर हो जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

जैतून के तेल के फायदे Benefits of olive oil

olive oil जैतून के बारे में :  exam preparation ke liye study notes  जैतून को अंग्रेजी में ओलिव आयल के नाम से जाना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम ओलियो एउरोपाइआ (olea europea) इसका वृक्ष दो प्रकार का होता है एक तो जंगली कांटेदार और दूसरा बिना कांटेदार होता है। नाइट्रोजन की खाद इसके लिए बहुत उपयोगी है। जैतून का आयल बहुत सी बीमारियों को सही करने में मददगार है। इसमें प्रचुर मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है। ये विटामिन इ ,विटामिन के आयरन ,ओमेगा ३ ,एंटीऑक्सीडेंट,फैटी एसिड,मिनरल्स  और कई अनेक गुणों से भरपूर होता है। जैतून का तेल इसके बीजो से निकला जाता है।  जैतून आयल के प्रकार : प्योर जैतून आयल या प्यारे ओलिव आयल  लेमपेंट ओलिव आयल  वर्जिन ओलिव आयल  एक्स्ट्रा वर्जिन  ओलिव आयल  sugar se hone vali bimariya जैतून आयल के फायदे या घरेलु नुस्खे : कैंसर में : ओलिव आयल में कुछ ऐसे तत्व होते है जो कैंसर की डेड सेल को नष्ट करने में काफी मदद करता है ,इसका सेवन करना कैंसर  से हमें बचाता है। ओलिव आयल का आप खाने में सेवन क...

गले में खराश,कारण,लक्षण,उपचार (sore throat )

गले में खराश अक्सर मौसम के बदलने से होता है,जो अक्सर कुछ दिनों में अपने आप ख़त्म हो जाती है। अगर आपको गले में खराश के साथ सर्दी बुखार और साँस लेने में तकलीफ हो तो आप तुरंत आपको कोरोना का टेस्ट करवा लेना चाहिए ,क्युकी इस कोरोना के माहौल में हमें सतर्क रहना भी जरुरी है।  अगर आप को ये लक्षण नहीं है और सिर्फ आम गले की खरश है तो आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं है आप इन्हे  कुछ घरेलु नुस्खों की मदद से भी ठीक कर सकते है। गले की खराश  गले की खराश (sore throat) क्या है ? गले में खराश के लक्षण : गले में खराश  के कारण गले में खराश होने पर करे ये उपाय गले की खराश (sore throat) क्या है ? जब हमें हमारे गले में कुछ खाते समय ,पानी पिते समय होने वाले दर्द या खासी के साथ गले में  अजीब सा लगने को ही हम गले की खराश कहते है।  गले का खराश आमतौर पर गर्म पानी से गरारे करने से या गर्म पानी  से खतम की जा सकती है। लेकिन बहुत से लोगो को ये करने के बाद भी दर्द बना  रहता है ,ऐसे में हम कुछ घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल करके हम इससे बिलकुल आराम पा सकते है।  style="text-align: le...