Skip to main content

वजन बढ़ाने के लिए घरेलु नुस्खे (vajan badane ke aasan gharelu upay )


इस दुनिया में तीन तरह के लोग  कुछ मोटापे से परेशान है तो कुछ  दुबलेपन से ,सिर्फ कुछ लोग ही ऐसे है जो फिट होते है। लेकिन आजकल के इस खान पान से ये फिट वाली संख्या कम होती जा रही है क्युकी लोग खाने पिने के तो बड़े शौकीन होते है लेकिन उस खाने को सही से पचाना नहीं समझते ना ये लोग कोई फिजिकल एक्सरसाइज करते है ना ही कोई व्यायाम।
शरीर जब मोटापे से ग्रस्त होता है तो बहुत सी बीमारियों को न्योता भी देता है उसी तरह दुबला शरीर होना भी शरीर के लिए काफी परेशानी का विषय है। दुबलेपन होने से हमें बहुत शर्मिंदगी ,अकेलापन जैसा महसूस होता है। अगर हमारा शरीर दुबला पतला है तो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती जाती है और हम बीमारियों से घिरते  जाते है। लेकिन में आज कुछ नुस्खे बताऊंगा जिनसे आप अपने शरीर को काफी मजबूत और फिट महसूस करने लग जाओगे। 

शरीर के दुबलेपन होने के कारण :
  • पर्याप्त भोजन ना करने के कारण शरीर में पोषण की कमी 
  • तनाव 
  • किसी चीज की चिंता होने के कारण भी हमारा शरीर नहीं बढ़ता 
  • भोजन करने के बाद भी उसका सही पोषण नहीं मिलना 
  • अन्य कोई शरीर की बीमारी होने के कारण 
  • दवाइओ का दुष्प्रभाव होना 
  • अनुवांशिक होना 

वजन बढ़ाने के लिए घरेलु नुस्खे :

वजन बढ़ाने के नुस्खे 

केला खाये : 
जो व्यक्ति दुबलेपन से परेशान है उन्हें रोज अपनी डाइट में केला खाना चाहिए। आप रोज सुबह २-३ केले दूध के साथ खाना चाहिए। केला हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है इसमें भरपूर पौष्टिक और पोषक तत्व होते है। केला ग्लूकोस से भरपूर होता है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है इसमे मौजूद कैल्शियम ,मैग्नीशियम ,फॉस्पोरोस ,और लोहा होता है जो शरीर में रक्त निर्माण में मदद करता  है। शरीर में रक्त निर्माण और रक्त शुद्ध करने के लिए भी केला काफी फायदेमंद होता है। 

आलू : 
वजन बढ़ाने के लिए खाये आलू 
आलू  को अपनी नियमित डाइट में शामिल करे ,इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स और काम्प्लेक्स शुगर होता हैं जो वजन को बढ़ाने में मदद करता है ,इसलिए हमें आलू का सेवन करना चाहिए इसको हम उबालकर खा सकते है ,चिप्स के रूप में भी खा सकते है या सब्जी के रूप में खाये। लेकिन हमें ध्यान रखना है की हमें ज्यादा तला घुला न खाये। 

घी :  
घी

घी में मौजूद फैट हमारे दुबले शरीर को मोटा बनाने में मदद करता है। इसमें सैचुरेटेड फैट्स और कैलोरी की अधिक मात्रा मौजूद है। घी को खाने में डालकर या हम इसे घी में शुगर मिला कर खाने से हमें काफी मदद मिलती है। 
चना खाये :   चना खाना भी हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है इसमें मौजूद प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व हमारे शरीर को मजबूत बनाते है। हमें चने की एक मुट्ठी पानी में गलाकर सुबह उठकर खाली पेट खाने से हमें ऊर्जा मिलती है और हमारा वजन काफी जल्दी बढ़ता है। 
दुबले पतले लोग अगर चने के साथ खजूर खाते है तो उनका वजन बहुत जल्द बढ़ेगा। 

नट्स : 
नट्स भी हमें फैट ,प्रोटीन और मिनरल्स प्रदान करते है। इसके लिए हमें शाम को  ७-८ नट्स को पानी में भिगोकर  रखना है सुबह उठके   खाली पेट इन्हे खाने से १ से २   महीने में आपका वजन बढ़ने लग जायेगा।

अश्वगंधा पाउडर
अश्वगंधा पाउडर हमारे शरीर को विकसित करने में काफी मददगार है। ये हमारे शरीर के साथ साथ हमारी रुकी हाइट को भी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें हमें अश्वगंधा पाउडर को दूध में मिला कर रोज शाम को सोने से पहले पीना चाहिए। ऐसा करने के कुछ समय बाद ही आपको फायदा दिखने लग जायेगा। 

किसमिस : 
किसमिस खाने से हमारे शरीर को प्रोटीन ,और मिनरल्स मिलते है इसको हमें रोजाना एक मुट्ठी खाना चाहिए ऐसा करने के कुछ समय बाद ही आपका वजन बढ़ने लग जायेगा। 

सोयाबीन :
सोयाबीन से हमें काफी मात्रा में प्रोटीन मिलता है इसमें लगभग ४०% प्रोटीन होता है ,इसलिए हमें सोयाबीन का सेवन करना चाहिए। 

बीन्स :
बीन्स में भी हमें प्रोटीन मिलता है।  ये एक अच्छा पोषक तत्व  साथ साथ  भी है इसलिए इसका सेवन अधिक से अधिक करे। इससे दुबलापन जल्द ख़त्म हो जायेगा। 





Comments

Popular posts from this blog

गले में खराश,कारण,लक्षण,उपचार (sore throat )

गले में खराश अक्सर मौसम के बदलने से होता है,जो अक्सर कुछ दिनों में अपने आप ख़त्म हो जाती है। अगर आपको गले में खराश के साथ सर्दी बुखार और साँस लेने में तकलीफ हो तो आप तुरंत आपको कोरोना का टेस्ट करवा लेना चाहिए ,क्युकी इस कोरोना के माहौल में हमें सतर्क रहना भी जरुरी है।  अगर आप को ये लक्षण नहीं है और सिर्फ आम गले की खरश है तो आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं है आप इन्हे  कुछ घरेलु नुस्खों की मदद से भी ठीक कर सकते है। गले की खराश  गले की खराश (sore throat) क्या है ? गले में खराश के लक्षण : गले में खराश  के कारण गले में खराश होने पर करे ये उपाय गले की खराश (sore throat) क्या है ? जब हमें हमारे गले में कुछ खाते समय ,पानी पिते समय होने वाले दर्द या खासी के साथ गले में  अजीब सा लगने को ही हम गले की खराश कहते है।  गले का खराश आमतौर पर गर्म पानी से गरारे करने से या गर्म पानी  से खतम की जा सकती है। लेकिन बहुत से लोगो को ये करने के बाद भी दर्द बना  रहता है ,ऐसे में हम कुछ घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल करके हम इससे बिलकुल आराम पा सकते है।  style="text-align: le...

कब्ज (constipation )

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे कब्ज के बारे में, ये एक बहुत ही बड़ी समस्या बन सकती है अगर इसका सही से इलाज नहीं किया जाएगा। कब्ज या कब्ज मतलब मल का शरीर से निकलने में परेशानी या रुक रुक कर आना। इसको हम अच्छे से समझेंगे।    sore throat ke liye yaha click kare gale me kharash ke liye yaha click kare कब्ज (constipation) क्या है: कब्ज आंतो के परिवर्तन की वह स्तिथि जिसमें शरीर से मल का त्याग सामान्य से कम हो जाता है। कब्ज के समय हम जो भी भोजन करते हैं उसकी पाचन सही से नहीं हो पाता है और इस कारण से मल को त्यागने में समस्या उत्पन्न होती है।] कब्ज या कब्ज के समय मल कड़ा हो जाता है जिस कारण से इसे त्यागने में बहुत ताकत या जोर लगाना पड़ता है। ऐसा करने से हमारे पेट में दर्द होता है और कब्ज के समय हमें उलटी या जी मचलाने लगता है।  आयुर्वेद के अनुसार, शरीर का संतुलन  वात, पित्त, कफ  दोषों पर निर्भर करता है। इनमें हुई असंतुलन के कारण शरीर रोगों से घिर जाता है। खान-पान और जीवनशैली में लापरवाही के कारण जब जठराग्नि मन्द हो जाती है, और आहार सही समय पर ठीक प्रकार से नहीं पचता है। ...

जैतून के तेल के फायदे Benefits of olive oil

olive oil जैतून के बारे में :  exam preparation ke liye study notes  जैतून को अंग्रेजी में ओलिव आयल के नाम से जाना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम ओलियो एउरोपाइआ (olea europea) इसका वृक्ष दो प्रकार का होता है एक तो जंगली कांटेदार और दूसरा बिना कांटेदार होता है। नाइट्रोजन की खाद इसके लिए बहुत उपयोगी है। जैतून का आयल बहुत सी बीमारियों को सही करने में मददगार है। इसमें प्रचुर मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है। ये विटामिन इ ,विटामिन के आयरन ,ओमेगा ३ ,एंटीऑक्सीडेंट,फैटी एसिड,मिनरल्स  और कई अनेक गुणों से भरपूर होता है। जैतून का तेल इसके बीजो से निकला जाता है।  जैतून आयल के प्रकार : प्योर जैतून आयल या प्यारे ओलिव आयल  लेमपेंट ओलिव आयल  वर्जिन ओलिव आयल  एक्स्ट्रा वर्जिन  ओलिव आयल  sugar se hone vali bimariya जैतून आयल के फायदे या घरेलु नुस्खे : कैंसर में : ओलिव आयल में कुछ ऐसे तत्व होते है जो कैंसर की डेड सेल को नष्ट करने में काफी मदद करता है ,इसका सेवन करना कैंसर  से हमें बचाता है। ओलिव आयल का आप खाने में सेवन क...