Skip to main content

यूरिन की जलन को करना है दूर तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे(urine me jalan ka gharelu nuskha)

                     
हैलो दोस्तो आज हम जानेंगे यूरिन से संबंधित कुछ बाते जो आपके लिए बहुत फायदमंद हो सकती है ।आजकल हम देखते है की बहुत से लोगो और महिलाओं को भी यूरिन से सम्बन्धी समस्या होती है जिनमे यूरिन अथवा पेशाब करते वक्त हमें जलन या दर्द का होना ।इस तरह की समय पहले तो हमें कम तकलीफ देती है लेकिन अगर इसका सही समय पर उपचार नहीं किया जाए तो ये तकलीफ बढ़ती जाती है और इससे हमें यूरिन इंफेक्शन भी हो सकता है।इसलिए हमेशा ज्यादा तकलीफ होने पर हमें इसका इलाज करवाना चाहिए।आज में इसीलिए आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेके आया हूं जिससे आपकी इस समस्या से काफी आराम मिलेगा ।
यूरिन की जलन और दर्द को केसे पहचाने:

  •  यूरिन करते समय या उसके बाद में पेट में दर्द होना 
  • इसके कारण बुखार भी आ जाता है
  • दिन हो या रात में पेशाब अधिक होना
  • उल्टी होना 
  • दस्त लग जाना
  • पेट के साथ पीठ में भी दर्द होना
  • जांघ के अंदरूनी भाग में दर्द होना
  • पेशाब के टाइम अत्यधिक बदबू  वाला मूत्र आना
  • सूजन आना

इसके होने के कारण :
  • अगर हमें पेशाब आ रहा हो और हम उसे बहुत समय तक रोके रहते है जिस कारण से भी हमें इन समस्याओं जा सामना करना पड़ता है।
  • अगर हम पानी का बहुत काम सेवन करेंगे तो हमें ये दिक्कत होगी इसलिए पर्याप्त पानी पिए।
  • गर्भावस्था में होता है
  • मिर्च मसाला का अधिक मात्रा में सेवन करने से भी हमें मूत्र होने के समय जलन होती है इसलिए ज्यादा तेज मिर्च मसाला ना खाए।
  • अगर हमारे शरीर में स्टोन या आम भाषा में कहें तो अगर हमें पत्री की शिकायत है तो भी हमें ये दिक्कत हो सकती है।
  • अगर हम जंग फूड या फास्ट फूड का अधिक सेवन करेंगे तो भी ये समस्या हो सकती है 
  • जलन या दर्द का एक कारण हमारे शरीर में गर्मी हो जाना भी है।
  • लिवर की दिक्कत होने पर भी हमें जलन और दर्द हो सकता है।
पेशाब की जलन या दर्द के घरेलू नुस्खे:
  • नारियल पानी पीने से इसी दिक्कत खत्म हो जाती है इसलिए नारियल पानी का इसे लोगो को सेवन करना चाहिए।क्युकी इसमें विटामिन और अन्य खनिज पदार्थ पाए जाते है।
  • पानी की कमी होने पर भी हमें ऐसी तकलीफ होती है ,इसलिए रोज २-३ लीटर पानी पीना चाहिए।
  • सेब का सिरका दिन में दो बार पिए इससे आपकी काफी जल्दी आराम मिलेगी इसके लिए आपको एक ग्लास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और इसमें एक चम्मच शहद डालकर पिए।सेब का सिरका बैक्टरियारोधी और फंगल रोधी होता है जिससे हमें पेशाब की जलन होने पर काफी आराम मिलता है।
  • दही का सेवन करने से भी हमें आराम मिलेगा ।दही हमारे शरीर के खराब बैक्टीरिया को बाहर निकाल देता है जिससे हमें आराम मिलता है।
  • धूम्रपान नहीं करना चाहिए उन लोगो को जिन्हें इस तरह की समस्या होती हो।
  • विटामिन सी का अधिक से अधिक सेवन करे ये पेशाब की जलन और दर्द से  आराम दिलाने में हमें काफी मदद करता है।हमें विटामिन सी जेसे आंवला,नींबू,संतरा आदि खाना चाहिए।
  • गाजर के रस में नींबू व पुदीना को मिलाकर पीने से भी पेशाब की जलन और दर्द जैसी समस्या दूर हो जाती है ।
  • धनिए की रात में भिगोकर रखें सुबह इसे शहद में मिलाकर पीने से हमें काफी आराम मिलेगा 
  • खीरा का सेवन करे क्युकी इसमें पानी की काफी मात्रा होती है जिससे हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और हमें आराम रहता है और हम खीरे को इस तरह भी खा सकते है खीरे के जूस में हमें शहद और नींबू मिलाकर पीना चाहिए।
  • ककड़ी का सेवन करे इसमें भी पानी की मात्रा अच्छी होती है जिससे हमारा पाचन सही से हो पाता है क्युकी ककड़ी एक छारिय पदार्थ है जो मूत्र की सुचारू प्रणाली को सही से संचालन करने में मदद करता है ।

Comments

Popular posts from this blog

🌿 Sardi aur Khansi ke Gharelu Nuskhe

🌿  Sardi aur Khansi ke Gharelu Nuskhe:   Sardi aur khansi ke liye kuch gharelu nuskhe  bohot faida mand sabit ho sakte hain. Yeh nuskhe asani se ghar mein mojood cheezon se tayar kiye ja sakte hain aur side effects bhi nahi hote. 🌿 Sardi aur Khansi ke Gharelu Nuskhe: 1. Adrak aur Shahad  Tayari: 1 chamach adrak ka ras + 1 chamach shahad Istemaal: Din mein 2-3 baar lein Faida: Gala saaf karta hai, sujan kam karta hai, aur khansi mein rahat deta hai 2. Lehsan ka Kash  Tayari: 2-3 lehsan ke joay, paani mein ubaal kar thoda shahad mila lein Istemaal: Din mein ek baar peena Faida: Anti-viral aur anti-bacterial asar, immune system ko mazboot banata hai 3. Kali Mirch aur Shahad  Tayari: 1/4 chamach kali mirch ka powder + 1 chamach shahad Istemaal: Rozana 2 baar Faida: Ziddi khansi mein faida, gala khushk ho to behter hai 4. Haldi Wala Doodh  Tayari: 1 chamach haldi + 1 glass garam doodh Istemaal: Ra...

आंवला के चमत्कारी फायदे uses of aavala

आंवले के चमत्कारी गुण और इसके फायदे आंवले के फायदे हैलो दोस्तो आज में लाया हूं आपके लिए एक ओर ओषधीय पोधा जो आपके लिए काफी फायदेमंद होगा ।आवले के बारे में तो क्या बताना हर व्यक्ति इससे वाकिफ होता है। आवले को आयुर्वेद में अमृतफल भी कहा जाता है क्युकी ये बहुत सी बीमारियों को खत्म करने में मदद करता है। शीत ऋतु में आंवले के फल का बहुत अधिक महत्व है।ये भारतीय आयुर्वेद का मूलाधार माना जाता है ,इसका सेवन ठंड के समय पर करना काफी फायदेमंद होता है।यह एशिया के अलावा यूरोप और अफ्रीका में भी पाया जाता है ।ये १५ से २० फीट ऊंचा होता है।ये एक फलदार वृक्ष है। बालों का झड़ना रोक करे ये उपाय आंवला विटामिन सी का बहुत अधिक देने वाला स्रोत है।आवंला में अत्यधिक मात्रा में विटामिन,मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते है को आंवला को बहुत ही अधिक ओषधीय गुणों वाला पोधा बना देते है।आंवला को हम बहुत तरह से इस्तेमाल करते है आंवला को सीधा खाने के रूप में या आवले के अचार में ,आवले का चूर्ण,आवले का जूस आदि में हम इसका इस्तेमाल करते है। चरक संहिता में आयु बढ़ाने,  बुखार कम करने , खांसी ठीक करने और कुष्ठ रोग का नाश करने...

आँखो से चश्मा उतारने का घरेलु नुस्खा

दाद खाज खुजली से मिलेगी राहत करे ये घरेलू उपाय आँखों की समस्या आजकल आम हो गयी है। इसमें हमें आखो का लाल होना ,जलन होना या फिर आखो से पानी बहना जैसी दिक्कत होती है।  ये आजकल बच्चो  बड़ो  और बुजुर्ग सभी में देखने को मिलती है। ये समस्या  आजकल के रहन सहन जैसे ज्यादा टाइम तक हम गैजेट्स के सामने जैसे  टीवी के सामने बैठे रहना या फिर अत्यधिक मोबाइल चलाना या फिर  प्रदूषण भी हो सकता है। हमें इसकी सुरक्षा या देखभाल करना जरूरी है क्युकी आँख है तो ही ये दुनिया रंगीन है ,वरना  सबकुछ अंधकार ही है। आजकल का खान पान भी हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाता है इसलिए हमें हमारे खान पान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।    बहुत  बार हम देखते है की हम कही यात्रा करने के बाद  या फिर पर्याप्त नींद की कमी होने के बाद भी हमारी आखो का जलन होना ,लाल होना और आख से पानी निकलने लग जाता है। बहुत बार तो आखो के दर्द के कारण सिरदर्द होना या आँख की फलको के पास सूजन भी आ जाता है।  लेकिन दोस्तों आज में लाया हु आपके लिए कुछ नुस्खे जिससे ना सिर्फ आपकी य...