क्या आप भी सिरदर्द जैसी असहनी समस्या से पीड़ित है तो घबराए नहीं आज हम इसके घरेलू नुस्खों के बारे में जानेंगे
सरदर्द आजकल ना सिर्फ बड़े और बुजुर्ग को होता है बल्कि ये आज के बच्चो के बीच में भी देखने को मिलता है ।इसके दर्द होने से ना हम कोई काम कर सकते है और ना ही सही से सो पाते है।इसे में हम दवाइयों को खाने लगा जाते है और ये हमारे शरीर को नुक्सान पहुंचाती है और इससे हमारे बहुत से पैसे भी खर्च हो जाते है।लेकिन आज में कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहा हूं जिससे आप सिर्फ आपके पैसे ही नी बचाएंगे बल्कि शरीर को भी दवाइयों से होने वाले दुस्प्रभाव से भी बचाएंगे।लेकिन उससे पहले हम सिरदर्द के प्रकार के बारे में जानेंगे जैसे
- एक साइड में दर्द होना मतलब माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है इसे में हमें बहुत ही भयंकर दर्द अनुभव होगा जैसे कोई हमारे सिर में कुछ चुभा रहा है
- सरदर्द तनाव के कारण भी होता है
- दोनों तरह दर्द होना
- सिरदर्द के साथ साथ आखो की साइड भी दर्द करना
- ठंड के मौसम में ये सर्दी के कारण भी होता है ।
- मोबाइल टीवी और लैपटॉप के सामने ज्यादा समय बिताने से भी होता है।
Disclaimer: this image is for representation purpose only
सरदर्द के लिए कुछ घरेलू नुस्खे जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते है:
(१) लौंग :
लौंग से भी हम सरदर्द को दूर कर सकते है।हमें कुछ लौंग को तवे पर सेखना है और उसे एक रूमाल या किसी कपड़े में बांधकर उसे सूंघने से दर्द कुछ ही देर में गायब हो जाएगा।
(२) पानी:
बहुत बार पेट में गैस बनने के कारण भी हमारा सरदर्द होता है ये आजकल बहुत आम बात है ज्यादातर सिरदर्द गैस बनने के कारण होता है।अगर आपको भी ऐसा होता है तो आप भी पानी पिए जिससे आपकी पानी की कमी दूर हो जाएगी और कुछ ही समय बाद सिरदर्द दूर हो जाएगा।
(३) केसर और हल्दी:
हल्दी एक बहुत ही शानदार घरेलू उपाय है ये बहुत सी बीमारियों को दूर करने की ताकत रखती है।सिरदर्द में भी ये बहुत कामगार है अगर आपका सिरदर्द हो रहा है तो आप दूध को गर्म करके उसमे हल्दी मिला कर पिए ऐसा करते ही थोड़ी देर बाद में ही आपका सिरदर्द दूर हो जाएगा।
(४) मसाज करने से या एक्यूप्रेशर :
सरदर्द को हम मसाज करके या एक्यूप्रेशर मतलब अपनी उंगलियों को सिर पर रखकर दबाने से आराम मिलता है।
(५) चाय कॉफी या ग्रीन टी:
हम बहुत बार ऑफिस या कहीं कंप्यूटर के सामने वर्क करते है और हमारा एक दम से सिरदर्द होना शुरू हो जाता है इसे में हम चाय कॉफी या ग्रीन टी पीना पसंद करते है और उससे हमें आराम मिलता है।ये सब हमारी थकान को कम करती है और तनाव काम करती है जिससे हमें सिरदर्द से आराम मिलता है
(६) गाय का घी:
आयुर्वेद के अनुसार और पुराने लोगों के हिसाब से गाय का देशी घी बहुत अच्छा माना गया है ।लेकिन क्या आप जानते है इससे हम सिरदर्द को भी दूर कर सकते है तो जी हा ये सही है। गाय के देशी घी को पिघला कर उसे नाक के दोनों छेदों में डालने से सिरदर्द दूर होता है ।और ऐसा करने से हमारी याददाश्त भी बढ़ती है
(७) बर्फ से सेख:
अगर सिरदर्द गर्मी के मौसम में जो रहा है जो आप बर्फ से सेख करके भी सिरदर्द दूर कर सकते है आप इसके लिए रूमाल में बर्फ रखके या प्लास्टिक बैग भी इस्तेमाल कर सकत है। आप ऐसा भी कर सकते है ठंडे पानी की पट्टी सिर पर रखे और बार बार बदलते रहे ऐसा थोड़ी देर करने से सिरदर्द बंद हो जाएगा
(८) दालचीनी पेस्ट:
बड़े बुजुर्गो द्वारा कहा जाता है कि दालचीनी का पाउडर बना कर उसे पानी में मिला कर पेस्ट बना लें फिर उसे सिर पर लगाए ऐसा करने से भी सरदर्द बंद हो जाएगा।
(९) चंदन का तेल या पेस्ट:
चंदन का इस्तेमाल हिन्दू मंदिरों में बहुत किया जाता है इससे वो तिलक लगाने में इस्तेमाल करते है ये ठंड होता है जिससे हमें अच्छा आराम मिलता है
चंदन का पेस्ट बनाएं उसे सिर पर लगाने भी दर्द कम होता है या तो आप चंदन के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है इसे आप सूंघ भी सकते है ।
(१०) पुदीना का तेल रोजमेरी का तेल:
पुदीना के तेल की २-३ बूंदे ले और इसमें कोई और तेल मिला ले केसे नारियल ऑयल या बादाम ऑयल दोनों को मिला कर हल्के हाथो से माथे को मालिश करे ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।
रोजमेरी का तेल भी आप सिरदर्द को दूर करने के लिए कर सकते है।रोजमेरी की २-३ बूंदे अपनी उंगलियों पर ले और उसे सूंघने से भी दर्द से आराम मिलता है।
(११) अदरक का जूस:
अदरक के टुकड़े कर ले फिर उन्हें पानी में डालकर उन्हें उबाल कर उसे पीने से भी सरदर्द दूर होता है
(१२) तुलसी के पत्ते:
तुलसी एक बहुत ही कारगर ओषधी है जो बहुत सी तकलीफे दूर करती है ।तुलसी के पत्तो को पानी में उबालकर पका ले फिर उन पत्तो को खा ले ऐसा करने से सिरदर्द में आराम मिलता है
(१३) लौंग नमक का पेस्ट:
कहा जाता है लौंग सिरदर्द के लिए काफी मददगार है अगर हम लौंग को पीसकर उसमें नमक मिला कर उसे माथे पर लगाए ऐसा करने से सिरदर्द दूर हो जाएगा ।
कृपया ध्यान दे : उपर दी गई जानकारी मेरे द्वारा इकट्ठा कि हुई जानकारी है ये मेरे द्वारा सिर्फ मेरे ब्लॉग पर डाली गई है ये मेरे मन की कोई उपज नहीं है या ये दादी नानी के द्वारा बताए गए नुस्खे है ।आप अगर इस जानकारी का इस्तेमाल करते है तो आपकी जिम्मेदारी है इसमें मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं ।ज्यादा कुछ होने पर या माइग्रेन की स्तिथि में आप डॉक्टर से सलाह ले।धन्यवाद
कृपया ध्यान दे : उपर दी गई जानकारी मेरे द्वारा इकट्ठा कि हुई जानकारी है ये मेरे द्वारा सिर्फ मेरे ब्लॉग पर डाली गई है ये मेरे मन की कोई उपज नहीं है या ये दादी नानी के द्वारा बताए गए नुस्खे है ।आप अगर इस जानकारी का इस्तेमाल करते है तो आपकी जिम्मेदारी है इसमें मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं ।ज्यादा कुछ होने पर या माइग्रेन की स्तिथि में आप डॉक्टर से सलाह ले।धन्यवाद
और इस पेज में दिखाए गए फोटो मेरे द्वारा सिर्फ दिखाने के या उस पोस्ट को समझाने के उद्देश्य से डाले गए है ।









Comments
Post a Comment