Skip to main content

सिरदर्द के घरेलू नुस्खे

क्या आप भी सिरदर्द जैसी असहनी समस्या से पीड़ित है तो घबराए नहीं आज हम इसके घरेलू नुस्खों के बारे में जानेंगे




सरदर्द  आजकल ना सिर्फ बड़े और बुजुर्ग को होता है बल्कि ये आज के बच्चो के बीच में भी देखने को मिलता है ।इसके दर्द होने से  ना हम कोई काम कर सकते है और ना ही सही से सो पाते है।इसे में हम दवाइयों को खाने लगा जाते है और ये हमारे शरीर को नुक्सान पहुंचाती है और इससे हमारे बहुत से पैसे भी खर्च हो जाते है।लेकिन आज में कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहा हूं जिससे आप सिर्फ आपके पैसे ही नी बचाएंगे बल्कि शरीर को भी दवाइयों से होने वाले दुस्प्रभाव से भी बचाएंगे।लेकिन उससे पहले हम सिरदर्द के प्रकार के बारे में जानेंगे जैसे
  • एक साइड में दर्द होना मतलब माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है इसे में हमें बहुत ही भयंकर दर्द अनुभव होगा जैसे कोई हमारे सिर में कुछ चुभा रहा है
  • सरदर्द तनाव के कारण भी होता है
  • दोनों तरह दर्द होना 
  • सिरदर्द के साथ साथ आखो की साइड भी दर्द करना  
  • ठंड के मौसम में ये सर्दी के कारण भी होता है ।
  • मोबाइल टीवी और लैपटॉप के सामने ज्यादा समय बिताने से भी होता है।
Disclaimer: this image is for representation purpose only


सरदर्द के लिए कुछ घरेलू नुस्खे जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते है:

(१) लौंग :


लौंग से भी हम सरदर्द को दूर कर सकते है।हमें कुछ लौंग को तवे पर सेखना है और उसे एक रूमाल या किसी कपड़े में बांधकर उसे सूंघने से दर्द कुछ ही देर में गायब हो जाएगा।

(२) पानी:

बहुत बार पेट में गैस बनने के कारण भी हमारा सरदर्द होता है ये आजकल बहुत आम बात है ज्यादातर सिरदर्द गैस बनने के कारण होता है।अगर आपको भी ऐसा होता है तो आप भी पानी पिए जिससे आपकी पानी की कमी दूर हो जाएगी और कुछ ही समय बाद सिरदर्द  दूर हो जाएगा।

(३) केसर और हल्दी:

हल्दी एक बहुत ही शानदार घरेलू उपाय है ये बहुत सी बीमारियों को दूर करने की ताकत रखती है।सिरदर्द में भी ये बहुत कामगार है अगर आपका सिरदर्द हो रहा है तो आप  दूध को गर्म करके उसमे हल्दी मिला कर पिए ऐसा करते ही थोड़ी देर बाद में ही आपका सिरदर्द दूर हो जाएगा।

(४) मसाज करने से या एक्यूप्रेशर :

सरदर्द को हम मसाज करके या एक्यूप्रेशर मतलब अपनी उंगलियों को सिर पर रखकर दबाने से आराम मिलता है।

(५) चाय कॉफी या ग्रीन टी:

हम बहुत बार ऑफिस या कहीं कंप्यूटर के सामने वर्क करते है और हमारा एक दम से सिरदर्द होना शुरू हो जाता है इसे में हम चाय कॉफी या ग्रीन टी पीना पसंद करते है और उससे हमें आराम मिलता है।ये सब हमारी थकान को कम करती है और तनाव काम करती है जिससे हमें सिरदर्द से आराम मिलता है

(६) गाय का घी:


आयुर्वेद के अनुसार और पुराने लोगों के हिसाब से गाय का देशी घी बहुत अच्छा माना गया है ।लेकिन क्या आप जानते है इससे हम सिरदर्द को भी दूर कर सकते है तो जी हा ये सही है। गाय के देशी घी को पिघला कर उसे नाक के दोनों छेदों में डालने से सिरदर्द दूर होता है ।और ऐसा करने से हमारी याददाश्त भी बढ़ती है 

(७) बर्फ से सेख:

अगर सिरदर्द गर्मी के मौसम में जो रहा है जो आप बर्फ से सेख करके भी सिरदर्द दूर कर सकते है आप इसके लिए रूमाल में बर्फ रखके या प्लास्टिक बैग भी इस्तेमाल कर सकत  है। आप ऐसा भी कर सकते है  ठंडे पानी की पट्टी सिर पर रखे और बार बार बदलते रहे ऐसा थोड़ी देर करने से सिरदर्द बंद हो जाएगा


(८) दालचीनी पेस्ट:


बड़े बुजुर्गो द्वारा कहा जाता है कि दालचीनी का पाउडर बना कर उसे पानी में मिला कर पेस्ट बना लें फिर उसे सिर पर लगाए ऐसा करने से भी सरदर्द बंद हो जाएगा।

(९) चंदन का तेल या पेस्ट:


चंदन का इस्तेमाल हिन्दू मंदिरों में बहुत किया जाता है इससे वो तिलक लगाने में इस्तेमाल करते है ये ठंड होता है जिससे हमें अच्छा आराम मिलता है
चंदन का पेस्ट बनाएं उसे सिर पर लगाने भी दर्द कम होता है या तो आप चंदन के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है इसे आप सूंघ भी सकते है ।

(१०) पुदीना का तेल रोजमेरी का तेल:



पुदीना के तेल की २-३ बूंदे ले और इसमें कोई और तेल मिला ले केसे नारियल ऑयल या बादाम ऑयल दोनों को मिला कर हल्के हाथो  से  माथे को मालिश करे ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।
रोजमेरी का तेल भी आप सिरदर्द को दूर करने के लिए कर सकते है।रोजमेरी की २-३ बूंदे अपनी उंगलियों पर ले और उसे सूंघने से भी दर्द से आराम मिलता है।

(११) अदरक का जूस:

अदरक के टुकड़े कर ले फिर उन्हें पानी में डालकर उन्हें उबाल कर उसे पीने से भी सरदर्द दूर होता है


(१२) तुलसी के पत्ते: 


 तुलसी एक बहुत ही कारगर ओषधी है जो बहुत सी तकलीफे दूर करती है ।तुलसी के पत्तो को पानी में उबालकर पका ले फिर उन पत्तो को खा ले ऐसा करने से सिरदर्द में आराम मिलता है


(१३) लौंग नमक का पेस्ट:

कहा जाता है लौंग सिरदर्द के लिए काफी मददगार है अगर  हम लौंग को पीसकर उसमें नमक मिला कर उसे माथे पर लगाए ऐसा करने से सिरदर्द दूर हो जाएगा ।

कृपया ध्यान दे : उपर दी गई जानकारी मेरे द्वारा इकट्ठा कि हुई जानकारी है ये मेरे द्वारा सिर्फ मेरे ब्लॉग पर डाली गई है ये मेरे मन की कोई उपज नहीं है या ये दादी नानी के  द्वारा बताए गए नुस्खे है ।आप अगर इस जानकारी का इस्तेमाल करते है तो आपकी जिम्मेदारी है इसमें मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं ।ज्यादा कुछ होने पर या माइग्रेन की स्तिथि में आप डॉक्टर से सलाह ले।धन्यवाद
और इस पेज में दिखाए गए फोटो मेरे द्वारा सिर्फ दिखाने के या उस पोस्ट को समझाने के उद्देश्य  से डाले गए है ।

Comments

Popular posts from this blog

गले में खराश,कारण,लक्षण,उपचार (sore throat )

गले में खराश अक्सर मौसम के बदलने से होता है,जो अक्सर कुछ दिनों में अपने आप ख़त्म हो जाती है। अगर आपको गले में खराश के साथ सर्दी बुखार और साँस लेने में तकलीफ हो तो आप तुरंत आपको कोरोना का टेस्ट करवा लेना चाहिए ,क्युकी इस कोरोना के माहौल में हमें सतर्क रहना भी जरुरी है।  अगर आप को ये लक्षण नहीं है और सिर्फ आम गले की खरश है तो आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं है आप इन्हे  कुछ घरेलु नुस्खों की मदद से भी ठीक कर सकते है। गले की खराश  गले की खराश (sore throat) क्या है ? गले में खराश के लक्षण : गले में खराश  के कारण गले में खराश होने पर करे ये उपाय गले की खराश (sore throat) क्या है ? जब हमें हमारे गले में कुछ खाते समय ,पानी पिते समय होने वाले दर्द या खासी के साथ गले में  अजीब सा लगने को ही हम गले की खराश कहते है।  गले का खराश आमतौर पर गर्म पानी से गरारे करने से या गर्म पानी  से खतम की जा सकती है। लेकिन बहुत से लोगो को ये करने के बाद भी दर्द बना  रहता है ,ऐसे में हम कुछ घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल करके हम इससे बिलकुल आराम पा सकते है।  style="text-align: le...

कब्ज (constipation )

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे कब्ज के बारे में, ये एक बहुत ही बड़ी समस्या बन सकती है अगर इसका सही से इलाज नहीं किया जाएगा। कब्ज या कब्ज मतलब मल का शरीर से निकलने में परेशानी या रुक रुक कर आना। इसको हम अच्छे से समझेंगे।    sore throat ke liye yaha click kare gale me kharash ke liye yaha click kare कब्ज (constipation) क्या है: कब्ज आंतो के परिवर्तन की वह स्तिथि जिसमें शरीर से मल का त्याग सामान्य से कम हो जाता है। कब्ज के समय हम जो भी भोजन करते हैं उसकी पाचन सही से नहीं हो पाता है और इस कारण से मल को त्यागने में समस्या उत्पन्न होती है।] कब्ज या कब्ज के समय मल कड़ा हो जाता है जिस कारण से इसे त्यागने में बहुत ताकत या जोर लगाना पड़ता है। ऐसा करने से हमारे पेट में दर्द होता है और कब्ज के समय हमें उलटी या जी मचलाने लगता है।  आयुर्वेद के अनुसार, शरीर का संतुलन  वात, पित्त, कफ  दोषों पर निर्भर करता है। इनमें हुई असंतुलन के कारण शरीर रोगों से घिर जाता है। खान-पान और जीवनशैली में लापरवाही के कारण जब जठराग्नि मन्द हो जाती है, और आहार सही समय पर ठीक प्रकार से नहीं पचता है। ...

आंवला के चमत्कारी फायदे uses of aavala

आंवले के चमत्कारी गुण और इसके फायदे आंवले के फायदे हैलो दोस्तो आज में लाया हूं आपके लिए एक ओर ओषधीय पोधा जो आपके लिए काफी फायदेमंद होगा ।आवले के बारे में तो क्या बताना हर व्यक्ति इससे वाकिफ होता है। आवले को आयुर्वेद में अमृतफल भी कहा जाता है क्युकी ये बहुत सी बीमारियों को खत्म करने में मदद करता है। शीत ऋतु में आंवले के फल का बहुत अधिक महत्व है।ये भारतीय आयुर्वेद का मूलाधार माना जाता है ,इसका सेवन ठंड के समय पर करना काफी फायदेमंद होता है।यह एशिया के अलावा यूरोप और अफ्रीका में भी पाया जाता है ।ये १५ से २० फीट ऊंचा होता है।ये एक फलदार वृक्ष है। बालों का झड़ना रोक करे ये उपाय आंवला विटामिन सी का बहुत अधिक देने वाला स्रोत है।आवंला में अत्यधिक मात्रा में विटामिन,मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते है को आंवला को बहुत ही अधिक ओषधीय गुणों वाला पोधा बना देते है।आंवला को हम बहुत तरह से इस्तेमाल करते है आंवला को सीधा खाने के रूप में या आवले के अचार में ,आवले का चूर्ण,आवले का जूस आदि में हम इसका इस्तेमाल करते है। चरक संहिता में आयु बढ़ाने,  बुखार कम करने , खांसी ठीक करने और कुष्ठ रोग का नाश करने...