Skip to main content

मुंह के छाले के लिए घरेलू नुस्खा(mouth ulcer)

मुंह के छाले या अंग्रेजी में माउथ अल्सर :

हेलो दोस्तो केसे हो तो चलो आज हम जानेंगे मुंह के छालो या माउथ अल्सर के बारे में और इनके घरेलू उपाय और इनके होने की वजह के बारे में जानेंगे

जब भी हमें मुंह के छाले होते है तो हमारा खाना पीना सब बंद सा हो जाता है क्युकी इसे में अगर हम कुछ भी खाते है तो हमें बहुत दर्द होता है और अगर ये बच्चो को हो जाए तो बहुत ही ज्यादा तकलीफ देता है क्युकी वो इसे सहन नहीं कर पाते है और रोते है ।ये ज्यादातर गर्मी के मौसम में बहुत होते है इनका कारण है शरीर में गर्मी ।

अब ये होते किस वजह से है ?

ये अक्सर तकरीबन इन्हीं वजह से होते है जेसे 
  • पेट में गर्मी का बढ जाना
  • डिहाइड्रेशन मतलब जब शरीर में पानी की कमी होगी तो पेट की गर्मी के कारण छाले आना आम बात है
  • मसालेदार भोजन करना या  भोजन में ज्यादा मसाला या मिर्च का उपयोग करना 
  • विटामिन बी और सी की कमी होना
  • जब मुंह कि अच्छे से सफाई नहीं हो पाती और हम बिना मुंह साफ करे  रात को सो जाते है इसे में हमें मुंह में गंदगी होने से भी छाले हो सकते है।

मुंह के छाले और उनका घरेलू नुस्खा 

हल्दी और पानी: 

हल्दी और पानी का पेस्ट बनाए और उसे जहा छाले है वहा लगाने से आराम मिलता है ।क्युकी हल्दी में एंटीसेप्टिक और आंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होता है जिससे हमें छाले के घावों को भरने में मदद मिलती है

लहसुन का पेस्ट:

इस नुस्खे में हमें लहसुन की कलियो की अच्छे से पेस्ट बना लेना है और इसे माउथ अल्सर वाली जगह पर लगाना है ।इस पेस्ट को कुछ समय के लिए लगे रखना है फिर ठंडे पानी से कुल्ला करके धो लेना है ऐसा आपको दिन में दो से तीन बार करना है ।इससे आपके छाले सही हो जाएंगे

चमेली के पत्ते:

माउथ अल्सर में चमेली के पत्ते बहुत कारगर सिद्घ होते है ।हमें ३-४ चमेली की पत्तियों को लेना है और उन्हें मुंह में रखके चबाना है ।आपको २ या ३ बार करने में ही आपके छाले सही हो जाएंगे ।

ठंडी चीजें का सेवन करे:

माउथ अल्सर में अगर हम गर्म चीजें खाते है तो छाले और बढ़ते है वैसे तो हम गर्म चीजें खा ही नहीं पाते है । इसलिए हमें मुंह में छाले के समय ठंडी चीजें खाना चाहिए जेसे आइसक्रीम, बर्फ से सेक करना चाहिए ,दही , छाछ,फलो का जूस पीना चाहिए इससे आपको काफी आराम मिलता है।

नारियल तेल:
इस नुस्खे में हमें नारियल का तेल छाले वाली जगह पर लगाना है जिससे कि वो जगह नरम रहेगी और तेल से छाले सही भी होंगे। क्युकी छाले वाली जगह बहुत खीचाती है और बहुत जलन करती है ।इसलिए नारियल तेल से हमें जलन भी नहीं होगी और वो जगह नरम बनी रहेगी।

देशी घी:

छाले वाली जगह पर देशी घी लगाए ऐसा करने से आपको बहुत आराम मिलेगा और आपके छाले भी सही हो जाएंगे।

दूध मलाई:

इसे भी आपको छाले वाली जगह के पास रखना है और थोड़ी देर बाद खा सकते है ।दूध मलाई से आपके छाले काफी सॉफ्ट होंगे और आपको इस नुस्खे से  छाले की जलन भी बंद हो  जाएगी।

अमरूद के पत्ते:

अमरूद के मुलायम पत्तो में कत्था मिलाकर उसे हमें पान की तरह चबाने से माउथ अल्सर में आराम मिलेगा।

एलोवेरा :

 अल्सर वाली जगह पर हमें एलोवेरा। पेस्ट लगाने से भी आराम मिलता है इससे छाले के घाव भरने लगते है।

टी ट्री ऑयल:

टी ट्री ऑयल को आपको छाले वाली जगह पर दिन में २-३ बार लगाए क्युकी इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है जिससे आपको बहुत जल्दी आराम मिलता है।


विटामिन  बी और सी:
आहार में ज्यादा से ज्यादा विटामिन बी और सी खाए इससे आपको आराम मिलेगा जेसे संतरे का जूस ,टमाटर भी खा सकते है।

पानी की कमी से भी होता है :
छाले शरीर में पानी की कमी से भी होते है अगर आप पानी कम पिएंगे तो आपका खाना सही से नहीं पचेगा और इसी वजह से आपको छाले हो जाएंगे इसलिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी लेना चाहिए।

शहद:

शहद छाले के साथ साथ बहुत बिमारी में मदद करती है ।छाले में आपको शहद लगाने से बहुत आराम मिलता है लोग इस नुक्से को करना बहुत पसंद करते है।

Disclaimer:  
 हम सिर्फ आपको ये नुस्खे बताए ये हमारे द्वारा बनाए गए नहीं है  इसको इस्तेमाल करना आप पर निर्भर करता है ।
हमारी इसमें कोई जवाबदारी नहीं है।अगर आपको कुछ ज्यादा तकलीफ हो तो डाक्टर से परामर्श ले।

Comments

Popular posts from this blog

गले में खराश,कारण,लक्षण,उपचार (sore throat )

गले में खराश अक्सर मौसम के बदलने से होता है,जो अक्सर कुछ दिनों में अपने आप ख़त्म हो जाती है। अगर आपको गले में खराश के साथ सर्दी बुखार और साँस लेने में तकलीफ हो तो आप तुरंत आपको कोरोना का टेस्ट करवा लेना चाहिए ,क्युकी इस कोरोना के माहौल में हमें सतर्क रहना भी जरुरी है।  अगर आप को ये लक्षण नहीं है और सिर्फ आम गले की खरश है तो आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं है आप इन्हे  कुछ घरेलु नुस्खों की मदद से भी ठीक कर सकते है। गले की खराश  गले की खराश (sore throat) क्या है ? गले में खराश के लक्षण : गले में खराश  के कारण गले में खराश होने पर करे ये उपाय गले की खराश (sore throat) क्या है ? जब हमें हमारे गले में कुछ खाते समय ,पानी पिते समय होने वाले दर्द या खासी के साथ गले में  अजीब सा लगने को ही हम गले की खराश कहते है।  गले का खराश आमतौर पर गर्म पानी से गरारे करने से या गर्म पानी  से खतम की जा सकती है। लेकिन बहुत से लोगो को ये करने के बाद भी दर्द बना  रहता है ,ऐसे में हम कुछ घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल करके हम इससे बिलकुल आराम पा सकते है।  style="text-align: le...

कब्ज (constipation )

हेलो दोस्तों आज हम जानेंगे कब्ज के बारे में, ये एक बहुत ही बड़ी समस्या बन सकती है अगर इसका सही से इलाज नहीं किया जाएगा। कब्ज या कब्ज मतलब मल का शरीर से निकलने में परेशानी या रुक रुक कर आना। इसको हम अच्छे से समझेंगे।    sore throat ke liye yaha click kare gale me kharash ke liye yaha click kare कब्ज (constipation) क्या है: कब्ज आंतो के परिवर्तन की वह स्तिथि जिसमें शरीर से मल का त्याग सामान्य से कम हो जाता है। कब्ज के समय हम जो भी भोजन करते हैं उसकी पाचन सही से नहीं हो पाता है और इस कारण से मल को त्यागने में समस्या उत्पन्न होती है।] कब्ज या कब्ज के समय मल कड़ा हो जाता है जिस कारण से इसे त्यागने में बहुत ताकत या जोर लगाना पड़ता है। ऐसा करने से हमारे पेट में दर्द होता है और कब्ज के समय हमें उलटी या जी मचलाने लगता है।  आयुर्वेद के अनुसार, शरीर का संतुलन  वात, पित्त, कफ  दोषों पर निर्भर करता है। इनमें हुई असंतुलन के कारण शरीर रोगों से घिर जाता है। खान-पान और जीवनशैली में लापरवाही के कारण जब जठराग्नि मन्द हो जाती है, और आहार सही समय पर ठीक प्रकार से नहीं पचता है। ...

आंवला के चमत्कारी फायदे uses of aavala

आंवले के चमत्कारी गुण और इसके फायदे आंवले के फायदे हैलो दोस्तो आज में लाया हूं आपके लिए एक ओर ओषधीय पोधा जो आपके लिए काफी फायदेमंद होगा ।आवले के बारे में तो क्या बताना हर व्यक्ति इससे वाकिफ होता है। आवले को आयुर्वेद में अमृतफल भी कहा जाता है क्युकी ये बहुत सी बीमारियों को खत्म करने में मदद करता है। शीत ऋतु में आंवले के फल का बहुत अधिक महत्व है।ये भारतीय आयुर्वेद का मूलाधार माना जाता है ,इसका सेवन ठंड के समय पर करना काफी फायदेमंद होता है।यह एशिया के अलावा यूरोप और अफ्रीका में भी पाया जाता है ।ये १५ से २० फीट ऊंचा होता है।ये एक फलदार वृक्ष है। बालों का झड़ना रोक करे ये उपाय आंवला विटामिन सी का बहुत अधिक देने वाला स्रोत है।आवंला में अत्यधिक मात्रा में विटामिन,मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते है को आंवला को बहुत ही अधिक ओषधीय गुणों वाला पोधा बना देते है।आंवला को हम बहुत तरह से इस्तेमाल करते है आंवला को सीधा खाने के रूप में या आवले के अचार में ,आवले का चूर्ण,आवले का जूस आदि में हम इसका इस्तेमाल करते है। चरक संहिता में आयु बढ़ाने,  बुखार कम करने , खांसी ठीक करने और कुष्ठ रोग का नाश करने...