Skip to main content

चेहरे पर सफेद दानो की भरमार तो करे ये घरेलू नुस्खे

 चेहरे पर सफेद दानों और मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए अपनाए ये नुस्खे

face pimples


हैलो दोस्तो आज में लाया हूं आपके लिए एक बहुत ही फायदेमंद नुस्खा जो आपके चेहरे पर निकलने वाले सफेद दानों और मुंहासे को दूर करने में काफी फायदेमंद साबित होंगे।
आजकल की इस प्रदुषण भरी दुनिया में और आजकल के इस unhealthy खान पान से हमारे शरीर को काफी नुकसान होता है ।इसी प्रकार इससे हमारे चेहरे को भी नुक्सान पहुंचता है और हमारे चेहरे पर मुंहासे, झुर्रियां और सफेद दाने आ जाते है।ये सफेद दाने हमें तकलीफ तो नहीं देते लेकिन इनके आने से हमारे चेहरे की सुंदरता बिल्कुल चली सी जाती है और हमें हमारा चेहरा काच में देखते समय भी हमें बहुत गन्दा महसूस होता है। 

सफेद दाने व झुर्रिया होते किस वजह से है

तो चलो पहले हम जानते है कि ये है क्या तो ये सफेद दाने या बारीक फुंसिया को हम व्हाइटहेड्स भी कहते है। व्हाईहेडस मुंहासे का ही एक प्रकार है ये धूल ,मिट्टी हमारे चेहरे पर जम जाने से होता है। व्हाईहेडस होने का कारण ये है कि जब रोमछिद्र बंद हो जाते है तो हमारे चेहरे से अतिरिक्त तेल का निकालना बंद हो जाता है और ये इन सफेद दाने बनने का कारण बनता है ।
बहुत से लोग इन्हें दूर करने के लिए बहुत सी दवाइयों में अपने पैसे लगाते है लेकिन हम इन्हें अपने घरेलू नुस्खों से भी दूर कर सकते है ।तो चलिए हम कुछ नुस्खों को जानते है जो हमारे लिए  काफी फायदेमंद होगी।

सफेद दाने या व्हाइट हेड्स को हटाने के लिए घरेलू नुस्खे:

एलोवेरा

एलोवेरा का इस्तेमाल करना चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है क्युकी इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट के एंटीबैक्टीरियल गुण हमारे चेहरे को बचाती है।सफेद दानों में भी ये काफी मददगार होती है हमें सोने से पहले इसके जेल को अपने चेहरे पर लगना है और उसकी कुछ समय मालिश करना है अगली सुबह इसे हमें ठंडे पानी से धो लेना है ऐसा हमें कुछ दिनों तक करना है ।ऐसा करने से आपके व्हाइट हेड्स बिल्कुल गायब हो जाएंगे ।

भाप ले :

भाप  चेहरे पर लेने से भी हमारे चेहरे के सफेद दाने खत्म हो जाते है ।इस नुस्खे में हम पानी को एक बाउल में अच्छे से गर्म कर लेंगे ,अब इस गर्म पानी से हमारे चेहरे को भाप देंगे ।भाप सही से हो इसके लिए हम बाउल के कुछ उपर चेहरा रखेंगे और सिर और बाउल को कपड़े से डक लेंगे ताकि भाप अच्छे से लगे ।हमें ऐसा 5-10 मिनट तक करना है ऐसा करने से आपके व्हाइट हेड्स चले जाएंगे


बेसन:

बेसन  भी एक बहुत अच्छी घरेलू उपाय है ।इस नुसखे में हमें बेसन को दही  और हल्दी में अच्छे से मिलाकर इसका पेस्ट बना लेना है ।अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाना है ।हमें इसे सूखने तक लगाए रखना है ,उसके बाद ठंडे पानी से धो लेना ।ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपके व्हाइट हेड्स बिल्कुल खत्म हो जाएंगे क्युकी बेसन के इस पेस्ट को लगाने से हमारे चेहरे की चिद्र खुल जाती है और इससे हमारे चेहरे में ग्लो आ जाता है।

शहद:

शहद भी हमारे सौंदर्य को बनाए रखने में मदद करता है ,ये हमारे चेहरे को मुलायम और बंद हुए रोमछिद्र को खोलता है जिससे हमारे चेहरे में आए सफेद दाने और झुर्रियां खत्म हो जाती है।हमें शहद को अपने  पर हल्के  हाथों से मालिश करना है ,आधे घंटे तक इसे लगे रखना है उसके बाद इसे ठन्डे पानी से धो लेना है।


चंदन पाउडर और गुलाब जल:

चंदन पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर इसका पेस्ट बना लें,अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने तक इसे लगा रहने दे।उसके बाद इसे ठन्डे पानी से धो ले।चंदन पाउडर व गुलाब जल ठंडे होते है इन्हे चेहरे पर लगाने से चेहरा को आराम मिलता है और डैड cell
भी भर जाती है और हमारे चेहरे की सुंदरता बढ़ती है।

नींबू पानी:

नींबू के पानी को एक कटोरी में निकाल ले ,अब इसे कॉटन के कपड़े या रुई की मदद से हल्के हाथ से चेहरे पर लगाए ।ऐसा करने से आपके मुंहासे और व्हाइट हेड्स जैसी समस्या खत्म हो जाएगी।

मेथी के पत्तों का रस:

मेथी के पत्तों को को दही में मिलाकर मिक्सी में पीसकर उसका पेस्ट बना लें अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं सूखने के बाद ठंडे पानी से धो ले ।

Comments

Popular posts from this blog

🌿 Sardi aur Khansi ke Gharelu Nuskhe

🌿  Sardi aur Khansi ke Gharelu Nuskhe:   Sardi aur khansi ke liye kuch gharelu nuskhe  bohot faida mand sabit ho sakte hain. Yeh nuskhe asani se ghar mein mojood cheezon se tayar kiye ja sakte hain aur side effects bhi nahi hote. 🌿 Sardi aur Khansi ke Gharelu Nuskhe: 1. Adrak aur Shahad  Tayari: 1 chamach adrak ka ras + 1 chamach shahad Istemaal: Din mein 2-3 baar lein Faida: Gala saaf karta hai, sujan kam karta hai, aur khansi mein rahat deta hai 2. Lehsan ka Kash  Tayari: 2-3 lehsan ke joay, paani mein ubaal kar thoda shahad mila lein Istemaal: Din mein ek baar peena Faida: Anti-viral aur anti-bacterial asar, immune system ko mazboot banata hai 3. Kali Mirch aur Shahad  Tayari: 1/4 chamach kali mirch ka powder + 1 chamach shahad Istemaal: Rozana 2 baar Faida: Ziddi khansi mein faida, gala khushk ho to behter hai 4. Haldi Wala Doodh  Tayari: 1 chamach haldi + 1 glass garam doodh Istemaal: Ra...

आंवला के चमत्कारी फायदे uses of aavala

आंवले के चमत्कारी गुण और इसके फायदे आंवले के फायदे हैलो दोस्तो आज में लाया हूं आपके लिए एक ओर ओषधीय पोधा जो आपके लिए काफी फायदेमंद होगा ।आवले के बारे में तो क्या बताना हर व्यक्ति इससे वाकिफ होता है। आवले को आयुर्वेद में अमृतफल भी कहा जाता है क्युकी ये बहुत सी बीमारियों को खत्म करने में मदद करता है। शीत ऋतु में आंवले के फल का बहुत अधिक महत्व है।ये भारतीय आयुर्वेद का मूलाधार माना जाता है ,इसका सेवन ठंड के समय पर करना काफी फायदेमंद होता है।यह एशिया के अलावा यूरोप और अफ्रीका में भी पाया जाता है ।ये १५ से २० फीट ऊंचा होता है।ये एक फलदार वृक्ष है। बालों का झड़ना रोक करे ये उपाय आंवला विटामिन सी का बहुत अधिक देने वाला स्रोत है।आवंला में अत्यधिक मात्रा में विटामिन,मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते है को आंवला को बहुत ही अधिक ओषधीय गुणों वाला पोधा बना देते है।आंवला को हम बहुत तरह से इस्तेमाल करते है आंवला को सीधा खाने के रूप में या आवले के अचार में ,आवले का चूर्ण,आवले का जूस आदि में हम इसका इस्तेमाल करते है। चरक संहिता में आयु बढ़ाने,  बुखार कम करने , खांसी ठीक करने और कुष्ठ रोग का नाश करने...

आँखो से चश्मा उतारने का घरेलु नुस्खा

दाद खाज खुजली से मिलेगी राहत करे ये घरेलू उपाय आँखों की समस्या आजकल आम हो गयी है। इसमें हमें आखो का लाल होना ,जलन होना या फिर आखो से पानी बहना जैसी दिक्कत होती है।  ये आजकल बच्चो  बड़ो  और बुजुर्ग सभी में देखने को मिलती है। ये समस्या  आजकल के रहन सहन जैसे ज्यादा टाइम तक हम गैजेट्स के सामने जैसे  टीवी के सामने बैठे रहना या फिर अत्यधिक मोबाइल चलाना या फिर  प्रदूषण भी हो सकता है। हमें इसकी सुरक्षा या देखभाल करना जरूरी है क्युकी आँख है तो ही ये दुनिया रंगीन है ,वरना  सबकुछ अंधकार ही है। आजकल का खान पान भी हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाता है इसलिए हमें हमारे खान पान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।    बहुत  बार हम देखते है की हम कही यात्रा करने के बाद  या फिर पर्याप्त नींद की कमी होने के बाद भी हमारी आखो का जलन होना ,लाल होना और आख से पानी निकलने लग जाता है। बहुत बार तो आखो के दर्द के कारण सिरदर्द होना या आँख की फलको के पास सूजन भी आ जाता है।  लेकिन दोस्तों आज में लाया हु आपके लिए कुछ नुस्खे जिससे ना सिर्फ आपकी य...