Skip to main content

कान के दर्द का अंत करे तुरंत


हेलो दोस्तो आज हम कान से सम्बन्धी बीमारी उनके लक्षणों और उनके घरेलू उपचार के बारे में जानेंगे ।लेकिन उससे पहले हम कुछ इस समस्या के बारे में चर्चा कर लेते है ।आजकल के समय में प्रदुषण के कारण बहुत सी बीमारियों के बारे में हम देखते है वैसे ही कान की समस्या भी बहुत बार प्रदुषण के कारण देखने को मिलती है इसमें  के हम साउंड पॉल्यूशन को जिम्मेदार ठहरा सकते है ।साउंड पॉल्यूशन से हमारे कानों की सुनने की क्षमता में काफी कमी आती है ।वैसे देखा जाए तो कानों कि समस्या ज्यादातर खून के दूषित होने के कारण होती है ।जिसके कारण हमें कानों कि बहुत सी समस्याएं आ सकती है ।

इस समस्या के प्रकार :

कान का बहना:
हम बहुत बार देखते है कि बहुत से लोगों को कान के दर्द होने के समय कान बहने लग जाता है उसमे से पिक या मवाद निकले लगता है । ऐसे में व्यक्ति को काफी तकलीफ होती है

बहरापन:
कान की समस्या जब हम ज्यादा साउंड में कोई चीज सुनते है या किसी साउंड पॉल्यूशन वाली जगह पर काम करते है तो हमे इस समस्या का सामना करना पड़ता है इसमें हमें कम सुनाई देने लग जाता है या बहुत से लोगो को तो बिल्कुल सुनाई देना बंद हो जाता है।

कानों के पास कम्पन या आवाज सुनाई देना:
इस समस्या में हमें हमारे कानों के अंदर अजीब से कम्पन या झनझनाहट होती है या हमें कान के पास  अजीब  कासी आवाजो सुनाई देना।

कान का दर्द:
इसमें हमारे कानों में एक दम से दर्द होने लग जाता है और यहां तक कि दर्द सहन कर पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।

कान के दर्द के लक्षण:

कान के दर्द में हम केसे जाने की क्या समस्या है और इसके होने पर हम केसे जान सकते है ।इसमें हमें कान में बहुत दर्द होता है और यहां तक कि कान के आसपास में सूजन आ जाती है और कान के आसपास लाली सी पड़ जाती है।बहुत से लोगो को कान में से मवाद या पीक निकालने लग जाता है जिसके कारण सुनने में भी परेशानी होती है तथा कभी कभी तो कान से बिल्कुल सुनाई भी नहीं देता ।और बहुत से लोगो को कम से बदबू भी आने लग जाती है।

कान दर्द के घरेलू नुस्खे:

  • जैतून का तेल :जैतून के तेल को गुनगुना 
गर्म करके उसकी २-३ बूंदे कान में डाले ।जैतून का तेल एक अच्छा लुब्रिकेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है ।अगर आपको कान में बहुत तेज़ दर्द और झनझनाहट हो रही हो तो इसका इस्तेमाल काफी मददगार साबित होगा।

  • मसाज से भी फायदा : अगर आपको दर्द हो रहा है तो ऐसे में आपको मसाज से काफी आराम मिलेगा।लेकिन मसाज कुछ इस प्रकार करे आपको जिस नर्व में आपको दर्द है उसे छोड़के उसके आसपास की नर्व को आपको मसाज करना है। आपको अगर कान के पीछे दर्द हो रहा है तो आपको आगे से मालिश करते हुए पीछे ले जाना है। 
  • गर्म पानी से सेक : गर्म पानी से सेक से भी आपके दर्द में काफी राहत मिलेगी इसमें आपको गर्म पानी करके किसी बोतल में भरकर उससे कानो की सिकाई करे। 
  • बर्फ से सेक :  कान दर्द न सिर्फ आप गर्म  सेक कर सकते है बल्कि आप बर्फ के टुकड़ो को एक कपडे में रखके उससे कान की सिकाई  करे काफी आराम मिलेगा। 
  • लहसुन : लहसुन एक बहुत ही अच्छा घरेलु नुस्खा है ये आमतोर पर सभी घरो में मौजूद रहता है इस नुस्खे में हमें लहसुन की ३-४ कलियों को सरसो के तेल में पकाना है अब इसे ठंडा होने के बाद २-३ बुँदे कान में डालना है इससे आपको दर्द में काफी रहत मिलेगी। 
  • नमक : इस नुस्खे में आपको नमक से कान की सिकाई करना है इससे आपका दर्द तुरंत बंद हो जायेगा। इसमें आपको नमक को थोड़ा सेकना है ध्यान रहे ये जले नहीं फिर इसे किसी कपडे में बांधकर उससे सिखाई  करे। 
  • ऑलिव आयल : अगर दर्द बहुत ज्यादा है और झनझनाहट भी है तो ऑलिव आयल का इस्तेमाल करे आपको इस आयल को थोड़ा गर्म करना है फिर इसकी २-३ बुँदे डालना है या फिर आप इसे कॉटन बड की मदद से तेल को कान में डालना है। 
  •  नीम  और तुलसी का रस : इस नुस्खे में आप नीम के रस या फिर तुलसी के पत्तो के रस को कान में डालना है ऐसा  करने से  कुछ ही देर में दर्द से आराम हो जायेगा। 
  • प्याज का रस : प्याज बहुत अच्छा माना गया हैं इसमें एंटीसेप्टिक तथा एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद है जिसके कारण दर्द में काफी आराम मिलता है। इसमें हमें प्याज का रास निकलना है फिर उसे हल्का गर्म करके कण में डालना है 
  • सरसो का तेल : सरसो का तेल मेल को साफ करने में काफी हेल्प करता है इस तेल की दो तीन बूंदो को एक एक करके कान में डालना है। एक कान में तेल डालने ले फिर १०-१५ मिनट बाद दूसरे में डाले। 
  • अदरक का रस : अदरक में सूजन को काम करने की ताकत होती है इसमें आपको अदरक का रस निकलना है फिर इसे  अपने कानो में डालना है। इससे आपका दर्द और सूजन दोनों में राहत मिलेगी। 

Comments

Popular posts from this blog

🌿 Sardi aur Khansi ke Gharelu Nuskhe

🌿  Sardi aur Khansi ke Gharelu Nuskhe:   Sardi aur khansi ke liye kuch gharelu nuskhe  bohot faida mand sabit ho sakte hain. Yeh nuskhe asani se ghar mein mojood cheezon se tayar kiye ja sakte hain aur side effects bhi nahi hote. 🌿 Sardi aur Khansi ke Gharelu Nuskhe: 1. Adrak aur Shahad  Tayari: 1 chamach adrak ka ras + 1 chamach shahad Istemaal: Din mein 2-3 baar lein Faida: Gala saaf karta hai, sujan kam karta hai, aur khansi mein rahat deta hai 2. Lehsan ka Kash  Tayari: 2-3 lehsan ke joay, paani mein ubaal kar thoda shahad mila lein Istemaal: Din mein ek baar peena Faida: Anti-viral aur anti-bacterial asar, immune system ko mazboot banata hai 3. Kali Mirch aur Shahad  Tayari: 1/4 chamach kali mirch ka powder + 1 chamach shahad Istemaal: Rozana 2 baar Faida: Ziddi khansi mein faida, gala khushk ho to behter hai 4. Haldi Wala Doodh  Tayari: 1 chamach haldi + 1 glass garam doodh Istemaal: Ra...

आंवला के चमत्कारी फायदे uses of aavala

आंवले के चमत्कारी गुण और इसके फायदे आंवले के फायदे हैलो दोस्तो आज में लाया हूं आपके लिए एक ओर ओषधीय पोधा जो आपके लिए काफी फायदेमंद होगा ।आवले के बारे में तो क्या बताना हर व्यक्ति इससे वाकिफ होता है। आवले को आयुर्वेद में अमृतफल भी कहा जाता है क्युकी ये बहुत सी बीमारियों को खत्म करने में मदद करता है। शीत ऋतु में आंवले के फल का बहुत अधिक महत्व है।ये भारतीय आयुर्वेद का मूलाधार माना जाता है ,इसका सेवन ठंड के समय पर करना काफी फायदेमंद होता है।यह एशिया के अलावा यूरोप और अफ्रीका में भी पाया जाता है ।ये १५ से २० फीट ऊंचा होता है।ये एक फलदार वृक्ष है। बालों का झड़ना रोक करे ये उपाय आंवला विटामिन सी का बहुत अधिक देने वाला स्रोत है।आवंला में अत्यधिक मात्रा में विटामिन,मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते है को आंवला को बहुत ही अधिक ओषधीय गुणों वाला पोधा बना देते है।आंवला को हम बहुत तरह से इस्तेमाल करते है आंवला को सीधा खाने के रूप में या आवले के अचार में ,आवले का चूर्ण,आवले का जूस आदि में हम इसका इस्तेमाल करते है। चरक संहिता में आयु बढ़ाने,  बुखार कम करने , खांसी ठीक करने और कुष्ठ रोग का नाश करने...

आँखो से चश्मा उतारने का घरेलु नुस्खा

दाद खाज खुजली से मिलेगी राहत करे ये घरेलू उपाय आँखों की समस्या आजकल आम हो गयी है। इसमें हमें आखो का लाल होना ,जलन होना या फिर आखो से पानी बहना जैसी दिक्कत होती है।  ये आजकल बच्चो  बड़ो  और बुजुर्ग सभी में देखने को मिलती है। ये समस्या  आजकल के रहन सहन जैसे ज्यादा टाइम तक हम गैजेट्स के सामने जैसे  टीवी के सामने बैठे रहना या फिर अत्यधिक मोबाइल चलाना या फिर  प्रदूषण भी हो सकता है। हमें इसकी सुरक्षा या देखभाल करना जरूरी है क्युकी आँख है तो ही ये दुनिया रंगीन है ,वरना  सबकुछ अंधकार ही है। आजकल का खान पान भी हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाता है इसलिए हमें हमारे खान पान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।    बहुत  बार हम देखते है की हम कही यात्रा करने के बाद  या फिर पर्याप्त नींद की कमी होने के बाद भी हमारी आखो का जलन होना ,लाल होना और आख से पानी निकलने लग जाता है। बहुत बार तो आखो के दर्द के कारण सिरदर्द होना या आँख की फलको के पास सूजन भी आ जाता है।  लेकिन दोस्तों आज में लाया हु आपके लिए कुछ नुस्खे जिससे ना सिर्फ आपकी य...